Welcome to The Currrent News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Currrent News
राजनीति

पंचायत चुनाव आज: 6 समितियों के 102 और जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए मतदान

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट; सबसे ज्यादा 92 प्रत्याशी चिड़ावा में तो सबसे कम 51 सूरजगढ़ पंचायत क्षेत्र में

ओम शर्मा | झुंझुनूं

जिले में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसमें छह पंचायत समितियों के 102 सदस्यों के साथ जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए वोटिंग होगी।

इसमें 167 ग्राम पंचायतों में 176 पोलिंग लोकेशन पर 604 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें करीब 5.65 लाख वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस चरण में बुहाना, चिड़ावा, झुंझुनूं, पिलानी, सिंघाना व सूरजगढ़ पंचायत समिति में मतदान होगा। 102 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 444 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले चरण की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम से मतदान होगा। फिर गुरुवार को पंच, सरपंच के पर्चे दाखिल होंगे। शुक्रवार को पंच व सरपंच के लिए मतदान होगा।

जिला परिषद: इस चरण में जिला परिषद के 41 में से 16 सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसमें जिला परिषद के वार्ड 7, 21, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40 व 41 के लिए सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए 565634 मतदाता अपने मत देंगे। इनमें 2.93 लाख पुरुष व 2.71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

पंचायत समिति क्षेत्रवार विवरण

झुंझुनूं: 19 वार्डों के लिए 83 प्रत्याशी। इस पंचायत समिति के 19 सदस्यों के लिए 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। 32 ग्राम पंचायतों में 120 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 58212 पुरुष और 55475 महिला मतदाता हैं।

चिड़ावा: 19 सदस्यों के लिए 92 उम्मीदवार। इस पंचायत समिति के 19 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 92 प्रत्याशी मैदान में हैं। 108204 वोटर मतदान करेंगे। इसमें 56278 पुरुष व 51926 महिला वोटर हैं। 30 ग्राम पंचायतों में 111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पिलानी: 17 वार्डों में 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस पंचायत समिति में 88089 मतदाता हैं। इनमें 45741 पुरुष व 42348 महिला वोटर हैं। 17 वार्डों के लिए 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। 26 ग्राम पंचायतों में 93 मतदान केंद्र हैं।

बुहाना: 17 पंचायत समिति सदस्य, 79 उम्मीदवार। इस पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए 79 प्रत्याशी मैदान में हैं। 95104 मतदाता हैं। इनमें 49747 पुरुष व 45337 महिला हैं। 30 ग्राम पंचायतों के लिए 100 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सूरजगढ़: 17 सदस्यों के लिए 51 उम्मीदवार। इस पंचायत समिति में 17 सदस्यों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 44039 पुरुष व 40886 महिला वोटर हैं। 27 ग्राम पंचायतों के लिए 96 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सिंघाना: 22 वार्डों के लिए 63 प्रत्याशी। इस पंचायत समिति में 27 ग्राम पंचायतों में 96 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 75625 वोटर मतदान करेंगे। इसमें 39659 पुरुष व 35966 महिला मतदाता हैं। 22 सदस्यों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सर्वाधिक वोटर झुंझुनूं में

पंचायत समिति ग्राम पंचायत पंचायत वार्ड मतदान केंद्र कुल वोटर
झुंझुनूं 32 19 120 113687
चिड़ावा 30 19 111 108204
सूरजगढ़ 27 15 96 84925
सिंघाना 22 15 84 75625
पिलानी 26 17 93 88089
बुहाना 30 17 100 95104

सभी 6 पंचायत समितियों में 611 पुलिसकर्मियों के साथ 597 होमगार्ड जवानों के साथ करीब 1208 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

भाजपा-कांग्रेस के बड़े चेहरों की आज होगी परीक्षा

जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसमें भाजपा के कई बड़े चेहरों के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला मतदान से होगा। सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड 41 में होगा। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना आमने-सामने हैं। इनके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतवीर गजराज, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता पूनिया, भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया की साख दांव पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!