MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है. अपने ही राज्य वाली सरकार में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है.

एमएलसी चुनाव उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में 28 सीटों पर हुए हैं. कई सीटों पर नतीजे आ चुके हैं और कहीं अभी काउंटिंग जारी है. एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है. इसे एक भी सीट नहीं मिली है. इतना ही नहीं अपनी सरकार वाले राज्य कर्नाटक में भी कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है.
कांग्रेस हमेशा से बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है. एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर पर ही हुए हैं. इसमें हारने पर कई पार्टियों ने उन पर तंज कसा है.
कांग्रेस को मिली 0 सीट्स
कांग्रेस ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों में से 12 पर चुनाव लड़ा था और सभी पर हार गई है. यूपी में कांग्रेस ने 11 सीटों में से कहीं चुनाव नहीं लड़ा था. कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. एक भी सीट हासिल नहीं हुई है. महाराष्ट्र में 3 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था. यहां पर काउंटिंग अभी जारी है लेकिन तीनों सीटों पर कांग्रेस पीछे चल रही है.
बिहार में कांग्रेस ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था और यहां भी सभी सीटों पर हार गई है. कांग्रेस 12 में से सभी सीटें हार गई हैं.
बिहार के आंकड़े चिंताजनक
कांग्रेस से लोकसभा सांसद मनोज कुमार ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि ”जो नतीजे बिहार के भीतर आए हैं वह चिंता जनक है नेताओं की जवाब दे ही तय की जानी चाहिए. मैं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से गुजारिश करता हूं कि जवाब दे ही तय कीजिए. जो संगठन में कमियां हैं उनको दूर कीजिए. इस पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए. नेताओं को प्रचार प्रसार के काम में नहीं लगाया गया मैं खुद सदाकत आश्रम अपनी मर्जी से गया था मुझे किसी ने कोई काम नहीं दिया था.

